
झरना कमठान बनी अपर सचिव पेयजल एवं निदेशक स्वजल
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं सौरभ गहरवार को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारी झरना कामठान को अपर सचिव पेयजल एवं स्वजल निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा प्रकाश चन्द्र को सचिव आपदा एवं पुनर्वास विभाग बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास, निगम आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


