Homeराज्य समाचारसहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया...

सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा: घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोर गिरफ्तार

नशे की लत फिर ले पहुँची सलाखों के पीछे

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद*

*गिरफ्तार तीनो अभियुक्त नशे के है आदी, पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुके हैं जेल*

दिनांक 26-05-2026 को वादी राज सिंह पुत्र पांचा सिंह निवासी शंकरपुर हुकुमतपुर, सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में उनके घर का ताला तोडकर घर के अन्दर रखी ज्वैलरी चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सँ0- 119/2026 धारा- 305/331(4) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30/05/2026 की रात्रि में घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01- रहमान, 02- फैजान व 03- शहबान को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी के साथ शंकरपुर को जाने वाले रास्ते में आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार तीनो अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- रहमान पुत्र लियाकत निवासी महमूद नगर, कोतवाली सहसपुर देहरादून, उम्र- 24 वर्ष,

2- फैजान पुत्र स्व० नूर हसन निवासी बड़ा गोहर शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष

3- शहबान पुत्र स्व० नूर हसन निवासी बड़ा गोहर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख ₹ मूल्य की ज्वैलरी

*आपराधिक इतिहास*

*1- अभियुक्त रहमान पुत्र लियाकत*

1- मु0अ0स0- 50/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली सहसपुर
2- मु0अ0स0- 160/2025 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट कोतवाली सहसपुर
3- मु0अ0स0- 268/2025 धारा 3(5), 305, 317(2), 324(2), 331(4) बी0एन0एस0 कोतवाली सहसपुर

*2 – फैजान पुत्र स्व0 नूर हसन*

1- मु0अ0स0- 177/24 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सेलाकुई
2-मु0अ0स0- 79/2025 धारा- 305(a) ,317(2) बी0एन0एस0 थाना सेलाकुई

*3- शहबान* पुत्र स्व0 नूर हसन

मु0अ0स0- 79/2025 धारा 25(4) आर्म्स एक्ट व 305(a),317(2) बी0एन0एस0 थाना सेलाकुई

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी, कोतवाली सहसपुर
3- उ0नि0 अशोक कुमार
4- हे0का0 डब्बल सिंह
5- का0 त्रेपन सिह
6- का0 बृजपाल सिंह
7- का0 राजवीर भण्डारी
8- का0 मंजीत कुमार
9- का0 मुन्ना सिंह

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News