Homeराज्य समाचारयुवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश: लोगों को किया जागरूक, नशा मुक्त...

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश: लोगों को किया जागरूक, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

 

स्वच्छ देवभूमि एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में आगे आए युवा पीढ़ी- ललित जोशी

कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

देहरादून – सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के विद्यार्थियों द्वारा यूथ फाउंडेशन एवं माय भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद एवं यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता एवं नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में माय भारत टीम से उपनिदेशिका मोनिका नांदल, स्वंय सेवक आशीष सगोई, अभिषेक राणा, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे. एस. नेगी सहित विभिन्न संस्थानों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवाओं से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News