
नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.05.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जसवीर सैनी पुत्र जोरावर सिंह को 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*नाम पता अभियुक्त*
1- जसवीर सैनी पुत्र जोरावर सिंह निवासी अकबर कालोनी कृष्णा नगर सेलाकुई देहरादून उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी विवरणः* –
6.85 ग्राम अवैध स्मैक
(अनुमानित मूल्य 02 लाख रुपये)
*पुलिस टीम*
(1) उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना सेलाकुई
(2) का0 बीर सिंह कुमार,
(3) का0 अमित कुमार,
