
मोदी जी के विजन का कमाल है कि आज उत्तराखंड भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है : कोशियारी
नई दिल्ली : फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ( फेम) एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से ” प्रेस क्लब दिल्ली ” में पूर्व सीएम श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिलने पर उनके सम्मान में आज ( 26 मई ) भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ।
इस मौके पर ” भारत सरकार के नेशनल ट्रेड बोर्ड” सदस्य आर के गौड़ ,फेडरेशन के वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू व प्रदेश महामंत्री राजीव शर्मा द्वारा व्यापारियों की ओर से कोशियारी जी का जोरदार अभिनंदन किया ।
भव्य अभिनंदन समारोह ” फेम ” एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सी ए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । सी ए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने इस अवसर पर बताया कि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को मिला यह सम्मान उत्तराखंड के लोगो का सम्मान है । इनका 66 साल का राजनितिक कैरियर बहुत गौरवपूर्ण रहा , इन्होंने पत्रकारिता में , शिक्षण के क्षेत्र में व राजनैतिक क्षेत्र में अतिविशिष्ट योगदान दिया । जिसके लिए इन्हें यह सम्मान दिया गया ।
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजन का कमाल है कि आज उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश विकास के मामले में नया इतिहास रच रहा है। उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी सम्मान के लिए नहीं बल्कि देश और मातृ भूमि के उत्थान के लिए काम करना चाहिय । मुझे यह जो सम्मान मिला है यह पूरे उत्तराखंड का सम्मान है । उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को यह संदेश भी दिया कि
हम जहां भी रहे वहां के प्रति ईमानदार रहें ।
इस मौकै पर पी के शर्मा , अनिल शर्मा , अरविंद श्रीवास्तव , महिपत रावत , ललित गुप्ता , मनोज वर्मा ,विनोद जिंदल ,सूर्य प्रकाश सेमवाल , डाo विनोद बछेती , डाo हरिसुमन बिष्ट , पंकज पैन्यूली , प्रताप थलवाल , मुरार कंडारी , सत्यप्रकाश नौटियाल , अनिल पंत व गिरीश शर्मा सहित भारी तादाद में व्यापारी और उत्तराखंड मूल के लोग मौजूद रहे ।
