पर्यावरण व स्वास्थ्य का दिया संदेश
देहरादून, 26 मई 2026
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंधन बचत के आह्वान को व्यावहारिक रूप देते हुए एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। सहसपुर स्थित अपने आवास से वे आज प्रदेश कार्यालय देहरादून के लिए साइकिल से रवाना हुए।
नवीन ठाकुर ने कहा कि इंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ शरीर के लिए भी साइकिल का उपयोग एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आने-जाने के लिए साइकिल का ही उपयोग करने का संकल्प लिया है।
पहले भी दिया था उदाहरण
इससे पहले नवीन ठाकुर देहरादून से उत्तरकाशी और देहरादून से चंपावत तक स्कूटी से यात्रा कर चुके हैं। अब साइकिल थामकर उन्होंने इंधन बचत अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाया है।
नवीन ठाकुर का यह प्रयास न केवल इंधन बचत का संदेश दे रहा है, बल्कि आमजन को पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहा है।
