देहरादून । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सायं 7:00 बजे तक श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थयात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे।
श्री बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थयात्री पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 1,24,782 तीर्थयात्री पहुंचे। शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। श्री यमुनोत्री धाम में 38,206 तीर्थयात्रियों ने तथा श्री गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
