Homeक्राइमअवैध मादक पदार्थो/शराब तस्करी में लिफ्त 03 नशा तस्करों को पुलिस ने...

अवैध मादक पदार्थो/शराब तस्करी में लिफ्त 03 नशा तस्करों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से किया गिरफ्तार

SSP दून के निर्देशों पर नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

*अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 10.05 ग्राम अवैध स्मैक तथा लगभग 04 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब हुई बरामद*

*स्मैक तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट व चोरी के दर्ज हैं अभियोग,*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों/अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिफ्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निम्नवत है:

*1-कोतवाली डोईवाला* (1)-कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2026 को टोल प्लाजा लच्छीवाला, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त बबलू साहनी पुत्र स्व0 सुशील साहनी को 10.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 131/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
बबलू साहनी पुत्र स्व0 सुशील साहनी, निवासी ग्राम गुरेला जिला दरभंगा बिहार, हाल पता केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष

*आपराधिक इतिहास*
01- मु0अ0स0- 25/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0स0- 33/2021 धारा- 380/457/411 भादवि
03- मु0अ0स0 131/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

*बरामदगी:*
10.05 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख रू0)

(2)-दिनांक 25/4/2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम/पता अभियुक्त*
अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी लेन नंबर 7 गणेश विहार थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 34 वर्ष

*बरामदगी*
1-96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

*2- थाना सेलाकुई*
दिनांक 25/4/26 को सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लेबर चौक के पास से अभियुक्त जीवन थापा को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
जीवन थापा पुत्र रेशम थापा, निवासी पीठ वाली गली जबलपुर सेलाकुई, उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी*
90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News