बेटियों का रहा शानदार प्रदर्शन
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट की जा सकती है
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। करीब दो लाख परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी किए गए।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर) और सुशीला मेंदीरत्ता (भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी, ऊधमसिंह नगर) ने 98.0 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने अपने-अपने विद्यालयों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर सफलता दर और बेटियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने एक बार फिर राज्य की शिक्षा गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है।
टॉपर्स
हाईस्कूल (10वीं)
अक्षिता गोयल, एम.पी. इंटर कॉलेज, रामनगर
491/500 अंक (98.20%) प्रदेश टॉपर
इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) एवं भूमिका (नैनीताल)
490/500 अंक – संयुक्त द्वितीय स्थान
योगेश जोशी, बागेश्वर
489/500 अंक तृतीय स्थान
खास बात: बेटियों का पास प्रतिशत 96.07%, जो बालकों से काफी अधिक रहा।
इंटरमीडिएट (12वीं)
गीतिका पंत, बागेश्वर
सुशीला मेहंदीरत्ता, ऊधमसिंह नगर
490/500 अंक (98%) – संयुक्त टॉपर
आर्यन, ऋषिकेश
489/500 अंक – द्वितीय स्थान
वंशिका , हरिद्वार
485/500 अंक – तृतीय स्थान
यहां भी बालिकाओं ने बढ़त बनाई – 88.09% पास प्रतिशत।
उत्तराखंड बोर्ड 2026 के नतीजे एक बार फिर साबित करते हैं कि राज्य में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। बेहतर पास प्रतिशत, बेटियों का शानदार प्रदर्शन और जिलों की प्रतिस्पर्धा ये सभी संकेत हैं कि भविष्य की नींव मजबूत हो रही है।


