मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मंत्री उनियाल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
