Homeक्राइमATM बदलकर लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून...

ATM बदलकर लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी

अपराधियों के मंसूबों पर भारी पड़ती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति

अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 ए0टी0एम0 बरामद

*एटीएम से पैसे निकालने आये भोले भाले लोगों की सहायता के बहाने धोखे से उनके एटीएम बदलकर उनसे पिन की जानकारी लेकर देते थे घटना को अंजाम।*

*एटीएम से पैसा निकालने आये अकेले बुजुर्ग व्यक्तियों को बनाते थे टारगेट।*

*कोतवाली प्रेम नगर*

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम को थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रेमनगर क्षेत्र में एक गैंग सक्रिय है, जो भोले भाले लोेगों की सहायता करने के नाम पर उनसे उनके एटीएम से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर धोखे से उनका एटीएम बदल लेते हैं तथा बाद में उनके एटीएम से धनराशि निकाल लेते हैं। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 20-04-26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना एंव संदिग्धता के आधार पर एक सफेद रंग की वेन्यू कार संख्या: यूपी-14-एफएच-7340 को रोककर चैक किया तो कार में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमश: 01-इमरान 02- नसीरुद्दीन तथा 03- खालिद बताया गया। व्यक्तियों व वाहन की तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए। जिनके सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली प्रेम नगर पर पर तत्काल मु0अ0सं0 113/2026 के अंतर्गत धारा 318(4), 317(2)(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो अलग-अलग एटीएम में जाकर एटीएम में आये सीधे साधे तथा बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करने के नाम पर एटीएम से पैसा निकालते समय छिपकर उनका एटीएम पिन देख लेते थे साथ ही इसी बीच बडी चालाकी से वो इन लोगों के एटीएम को बदल देते थे। इसी प्रकार उनके द्वारा विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से 50 हजार रू0 निकाल लिये थे, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर पर *मु0अ0सं0: 186/2025 धारा 318(4) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा इसी प्रकार कई लोगों के साथ ठगी करते हुए अभी तक लगभग 25 लाख रू0 से अधिक की धनराशि अलग-अलग खातों से निकाल लिया जाना प्रकाश में आया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

01- इमरान अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी डाबर तालाब संगम विहार गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष
02- नसीरुद्दीन पुत्र बशीरुद्दीन निवासी वेलकम जफरा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली चाणक्यपुरी उम्र 41 वर्ष
03- मोहम्मद खालिद पुत्र हमीद निवासी लोनी गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष

*बरामदगी:*
01- अलग-अलग बैकों के कुल 66 एटीएम
02- घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार संख्या: यूपी-14-एफएच-7340

*आपराधिक इतिहास:*
1- मु0अ0स0- 186/2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना विकास नगर देहरादून

*पुलिस टीम:*
1- उ०नि० अमित शर्मा चौकी प्रभारी झाझरा कोतवाली प्रेम नगर
2- का० श्रीकांत
3- का० बृजमोहन
4- का० अनीश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News