पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
महादान की श्रेणी में आता है रक्तदान
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: सामाजिक कार्यों में अग्रणी युवा सेवा दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कशुभारंभ मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव मिनोचा, श्री अमीचंद सोनकर, श्री दीप प्रज्वलन में साथ रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि रक्तदान का महत्व कन्यादान और गौ दान से कम नहीं है और उन्हीं दानों की श्रेणी में महादान कहलाता है क्योंकि दान किए हुए रक्त से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। श्री धस्माना ने यूवा सेवा दल के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की गतिविधियों से जहां जरूरतमंद लोगों की मदद होती है वहीं एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार होता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान है और ऐसे आयोजन करने वाले समाजसेवी संगठनों का उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में श्री अमीचंद सोनकर, नितिन माटा, आदित्य नय्यर, संजीव मिनोचा , अनुज दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
