Homeक्राइमनशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी: एक महिला नशा...

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी: एक महिला नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 

अभियुक्ता के कब्जे से ढाई लाख रू0 मूल्य से अधिक की 8.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद मे प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17-04-2026 की रात्रि गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक महिला नशा तस्कर को लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य से अधिक की 8.71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-248/2026 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:* सलीना पत्नी स्वर्गीय लॉरेंस एडागर निवासी निकट नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 57 वर्ष।

*बरामदगी:*
8.71 ग्राम अवैध स्मैक(अनुमानित मूल्य ढाई लाख रू0 से अधिक)।

*पुलिस टीम*
1-निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार
3-का0 नितिन सैनी
4-का0 कवि शर्मा
5-का0 राजदीप
6-का0 विकास
7-म0का0 गीता
[18/04, 13:51] +91 99972 33033: *प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक 18-04-2026*

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनांक 18.04.26 सुबह समय करीब 06.50 बजे मोहब्बेवाला वाला के पास दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां मौके परजानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आशा रोड़ी की तरफ से ट्रक संख्या HR58 E5306 के द्वारा होटल शिवा कॉन्टिनेंटल मोहब्बेवाला से यू टर्न ले रहे कार संख्या UK 07 FU3090 मारुति इग्निस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार चालक व्यक्ति घायल हो गया तथा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। कार चालक को 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त दुर्घटना में ट्रक चालक जुनैद पुत्र दिलशाद निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ट्रक का अगला हिस्सा पिचक जाने के कारण ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया, जिसको काफी प्रयासों से कोतवाली पटेल नगर पुलिस, फायर सर्विस , एसडीआरएफ की टीमों द्वारा 02 जेसीबी और 02 हाइड्रा की मदद से रेस्क्यू कर सकुशल ट्रक से बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त दुर्घटना के कारण मोहब्बेवाला मैं यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा सुचारु कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News