Homeराज्य समाचारमोथरोवाला कम्युनिटी फार्मेसी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

मोथरोवाला कम्युनिटी फार्मेसी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

 

​मोथरोवाला स्थित कम्युनिटी फार्मेसी में रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SIMS) द्वारा नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी (NRMS) एवं विष्णुपुरम जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सेवन मून हॉस्पिटल और मैक्स लैब ने भी महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया।


​ शिविर में क्षेत्र के 150 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।
​इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
शिविर में सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 20 से अधिक युवाओं ने मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लिए रक्तदान किया।

शिविर का मुख्य आकर्षण सेवन मून हॉस्पिटल की डॉ. शोभना सिंह का परामर्श सत्र रहा, जिन्होंने उपस्थित महिलाओं को मातृत्व, स्त्री रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, फिजियोथेरेपी विभाग से डॉ. तनप्रीत ने लगभग 30 मरीजों का उपचार किया और उन्हें मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य के प्रति सुझाव दिए।
यह कार्यक्रम डॉ. ज्योति जुयाल पंत के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद रमोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ दिनेश कठैत (अध्यक्ष, विष्णुपुरम जनकल्याण समिति), सतीश चंद्र बौड़ाई (सचिव, विष्णुपुरम जनकल्याण समिति) और अंकित भंडारी (अध्यक्ष, NRMS), वीरेन ठाकुर ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं एवं चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर को सफल बनाने में आराधना, सोहन जगरी, गीतांजलि धानिक सहित फैकल्टी ऑर्गनाइजिंग कमेटी और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने विशेष योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और विशेषकर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News