Homeराज्य समाचारवरिष्ठ राजनेता दिवंगत विनोद बड़थ्वाल की दसवीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत...

वरिष्ठ राजनेता दिवंगत विनोद बड़थ्वाल की दसवीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण का समापन

सिद्धांतों के पक्के व विद्वान विनोद बड़थ्वाल जी ने लिखा था पृथक उत्तराखंड का पहला दस्तावेज: सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश निर्यात निगम के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे दिवंगत श्री विनोद बड़थ्वाल की दसवीं पुण्य तिथि के अवसर पर पिछले साथ दिनों से उनके निज आवास लाडपुर में चली आ रही श्रीमद भागवत कथा ने आज विश्राम ले लिए। विद्वान व्यास आचार्य राजदीप डिमरी ने राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुना कर कथा को विश्राम दिया व दिवंगत श्री विनोद बड़थ्वाल की धर्मपत्नी श्रीमती आभा बड़थ्वाल उनके दोनों सुपुत्र वैभव व आर्यन समेत उनके सभी परिजनों ने पूर्ण आहुति में भाग लिया ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने परिवार की ओर से कथा व्यास श्री राजदीप डिमरी व ब्राह्मण वृंदों व सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए श्री विनोद बड़थ्वाल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के शिष्य श्री विनोद बड़थ्वाल एक साहसी, विद्वान व सिद्धांतों के पक्के नेता थे। उन्होंने कहा कि आज जिस उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती हमने रहे हैं उस राज्य का वो पहला लिखित दस्तावेज जिसे किसी सरकार ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया इसको श्री विनोद बड़थ्वाल जी की अध्यक्षता में गठित समिति ने ही लिखा था और उसके सभी अंशों को सरकारी समिति को कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक जी की अध्यक्षता में गठित हुई थी में समायोजित कर उत्तरप्रदेश की विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा गया था।
श्री धस्माना ने कहा कि श्री विनोद बड़थ्वाल का पूरा राजनैतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि श्री बड़थ्वाल की आध्यात्मिक चेतना बहुत जागृत थी और वे मां भगवती के व भोले नाथ के घोर उपासक थे।
इस अवसर पर श्री विनोद बड़थ्वाल के सुपुत्र वैभव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे और उनके छोटे भाई आर्यन अपने पिता श्री विनोद बड़थ्वाल जी के व माता श्रीमती आभा बड़थ्वाल के बताए हुए सद मार्ग पर चल कर सेवा का कार्य जारी रखेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट,डोईवाला विधायक श्री बृज भूषण गैरोला, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व नौकरशाह श्री जे पी ममगाईं ,सपा राष्ट्रीय सचिव डाक्टर एस एन सचान , आनंद सिंह पुंडीर, प्रदीप रावत, अशोक चंदन आदि उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News