देहरादून की मुख्य सड़कों के बुरे हाल: लोग बेहाल
राजधानी देहरादून में आए दिन सड़कों के खुदने से स्थानीय लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। कई इलाकों में मुख्य सड़कें खुदी पड़ी है , जो बारिश के कारण हादसों का सबब बन रही है।




राजधानी के व्यस्ततम रिंग रोड स्थित गढ़वाली कॉलोनी में मुख्य सड़क पिछले एक माह से सिविल लाइन के चलते खुद रखी हैं। अब एक बारिश से सड़क की बुरी स्थिति कर दी है। स्थानीय लोगों का घरों से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। इसमें कई बार गाड़ियों के फिसलने की घटनाएं भी सामने आई है।
बच्चों का स्कूल आना जाना भी मुश्किल हो गया है।
प्रशासन से यही अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस मुख्य सड़क को बनाकर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए।
