Homeराज्य समाचारपौड़ी गढ़वाल: पोखड़ा ब्लॉक में बाघ ने बच्ची को बनाया निवाला ,...

पौड़ी गढ़वाल: पोखड़ा ब्लॉक में बाघ ने बच्ची को बनाया निवाला , ग्रामीणों में भारी आक्रोश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया क्षेत्र का दौरा , पीड़ित परिवार से मिल जताया दुख
जंगली जानवरों के हमलों पर सरकार का रवैया संवेदनहीन
गणेश गोदियाल
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों विशेष कर पौड़ी जनपद में लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों में कोई कमी नहीं आ रही और अब भाग भालू आदि हिंसक जंगली जानवर बसावटों में अंदर घरों तक घुस कर लोगों पर हमले कर रहे हैं जिससे क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण व्याप्त है और सरकार व वन विभाग संवेदनहीन बनी हुई है जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट गांव में आदमखोर बाघ से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर यह बात कही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा यह बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार को पोखड़ा विकास खंड के ग्राम भटकोट गडरी कोलाखाल में हरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे, उनकी चार वर्षीय सुपुत्री दृष्टि कमरे के अंतिम छोर पर दरवाजे के पास बैठी थी कि अचानक एक झटके में बाघ उसे उठा कर ले गया , उसके पिता बाघ के पीछे भागे किंतु बाघ उसे लगभग दो सौ मीटर तक उठा कर ले गया और उसका सर व गर्दन का बड़ा भाग खा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में भय का वातावरण बना हुआ है।


शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं व जन प्रतिनिधियों के साथ भटकोट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की व उनको ढांढस बंधाया। श्री गणेश गोदियाल के दौरे की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से ही क्षेत्र के डीएफओ श्री से फोन पर वार्ता की व इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि बीते वर्ष सितंबर से पूरे विकास खंड में आदमखोर बाघ रिहायशी इलाकों में घूम रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहा है किन्तु वन विभाग आदमखोर बाघ के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा। श्री गोदियाल ने कहा कि अगर वन विभाग शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो कांग्रेस को वन विभाग के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यवाही करनी पड़ेगी।
श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के राजधानी देहरादून वापस आने पर उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री से मुलाकात कर पहाड़ी जनपदों में वन्य जीव मानव संघर्ष के मामले में ठोस कार्यवाही की मांग करेगा।

गणेश गोदियाल जी के साथ श्री कवींद्र इस्तवल , ,श्री संजय गुसाईं प्रमुख पोखड़ा, श्री संजय जोशी कनिष्ठ प्रमुख , श्री कुलदीप नेगी ज्येष्ठ प्रमुख बीरोंखाल, श्री जितेंद्र सिंह बिष्ट , श्री सुमित रावत ,श्री संजय जोशी कनिष्ठ प्रमुख ,
श्री प्रदीप रावत ज्येष्ठ प्रमुख, श्रीमती पूनम कैंतुरा सदस्य जिला पंचायत , श्री हर्षवर्धन सिंह बिष्ट,
श्रीमती रश्मि देवी प्रधान गडरी , श्री
अनुसुया प्रसाद ध्यानी पूर्व बीडीसी सदस्य , श्री बलबीर सिंह रावत प्रधान ऐरोली दौरे में साथ रहे।

सादर
सूर्यकान्त धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News