Homeराज्य समाचारउत्तराखंडBJP का जीत का क्रम रहेगा जारी: 2027 में धामी के नेतृत्व...

BJP का जीत का क्रम रहेगा जारी: 2027 में धामी के नेतृत्व में लगाएंगे हैट्रिक:-  भट्ट

कार्यालय विस्तार की दृष्टि से विस्तारित परिसर में हवन पूजन से कार्य प्रारंभ!

देहरादून 28 मार्च। भाजपा ने कार्यालय विस्तार की दृष्टि से आज नए परिसर में हवन पूजन कार्य प्रारंभ किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी की सभी गतिविधियां प्रदेश कार्यालय से संचालित होती हैं और 2027 के चुनाव प्रबन्धन के लिए वर्तमान परिसर बहुत शुभ और व्यवस्थित है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से पार्टी की जीत का क्रम जारी रहेगा और 27 में धामी जी के भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस हवन पूजन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, भाजपा संगठन में कार्यालय का विशेष महत्व रहता है। पार्टी के निरंतर जारी कार्यक्रमों और सामान्य गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए कार्यालय हमारे लिए मंदिर की भांति है। चूंकि चुनाव को देखते हुए पार्टी की बहुत सी तात्कालिक गतिविधियों के संचालन हेतु जैसे बूथ प्रबंधन, विधि कार्यों, प्रवास, चुनाव साहित्य, घोषणा पत्र, प्रचार सामग्री, वाहन, दैनिक मुद्दों के निर्धारण आदि अनेकों प्रकल्पों हेतु विस्तृत परिसर की जरूरत महसूस होती रही है। चुनाव की दृष्टि से पार्टी के लिए शुभ वर्तमान परिसर और उससे जुड़े नए परिसर को फिलहाल व्यवस्थित किया गया है। इसी क्रम में सनातन परम्परा के अनुरूप आज कार्यालय में हवन पूजन किया गया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, कार्यालय से जीत की परंपरा जारी रहेगी और इस बार हम यही से हैट्रिक लगाने जा रहे है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, महापौर श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी श्री ज्योति गैरोला, श्री सुभाष बड़थ्वाल, कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विपुल मेंदोली समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News