Homeराज्य समाचारSSP देहरादून द्वारा नवआगन्तुक रिक्रूट आरक्षियों से किया सवांद

SSP देहरादून द्वारा नवआगन्तुक रिक्रूट आरक्षियों से किया सवांद

पुलिस परिवार में आमगन पर दी अपनी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की करी कामना

पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा का समझाया महत्व

*प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ आत्मसात करने के लिये किया प्रेरित*

आज दिनांक – 27/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में प्रारम्भिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ इन्टरैक्शन किया गया, कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को उनके पुलिस परिवार में आगमन पर अपनी शुभकामनांए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया गया। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग व लगन के साथ आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया गया, जिससे भविष्य में ड्यूटी के निर्वहन के दौरान आने वाले चुनौतियों का दृढता एवं सरलता से सामना किया जा सके।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों से रिक्रूट आरक्षियों के रहने तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मंे जानकारी प्राप्त करते हुए उनके रहने तथा भोजन की व्यवस्था को उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिये गये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News