Homeराज्य समाचारस्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर...

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः तत्पर रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक एवं देवभूमि में पधारने वाले श्रद्धालु यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News