Homeराज्य समाचारपूर्व श्रम आयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने थामा‌ बीजेपी का...

पूर्व श्रम आयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने थामा‌ बीजेपी का हाथ

 

देहरादून 26 मार्च। पूर्व श्रम उप आयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुहिम सहभागी बनने का प्रण लिया

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वहन समिति के उपाध्यक्ष श्री ज्योति गैरोला एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए श्री गैरोला ने कहा, आप सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के चतुर्दिक विकास नीति से प्रभावित होकर यहां आए हैं। दुर्गा अष्टमी के पवित्र अवसर पर आप सबका सेवा भाव की दृष्टि से भाजपा में शामिल होना श्रेष्ठतम कदम है।
आप सभी केवल एक पार्टी नहीं अपित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। आज जिन सिद्धांतों और विचारों को लेकर पार्टी लगातार मजबूत और प्रभावी होती जा रही है, मुझे उम्मीद है कि आप उनको आत्मसार कर आगे बढ़ेंगें। जिस तरह देश, विकसित भारत के संकल्प पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह भाजपा परिवार में वृद्धि की यात्रा भी लगातार जारी रहेगी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा, भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सबसे अधिक सांसद, विधायक, निकाय प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सबसे अधिक राज्य सरकारें, लगातार तीन बार से केंद्र में सरकार, और यह सब सिर्फ चुनाव नही बल्कि समाज के बीच हर पल मजबूती से काम करने का परिणाम है। आप सभी लोग भी सेवा समर्पण के इसी भाव के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं, जो हमारे अंतोष्य के अभियान को मजबूती देगा। भाजपा राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके क्रम में उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक और नवाचार के कार्य संपन्न हो रहे हैं। ।

आज पार्टी का दामन थामने वालों में पूर्व लेबर डिप्टी कमिश्नर श्री सुरेश आर्य ने कहा, पूरी सर्विस के दौरान मुझे लोगों की सेवा का अवसर मिला है। सेवानिवृत्ति के बाद भी में सेवा के कामों को आगे बढ़ाना चाहता था, जिसके लिए मुझे सर्वश्रेष्ठ पार्टी भाजपा महसूस हुई। पीएम मोदी जैसा नेतृत्व और राज्य में धामी जैसे कर्मशील मुख्यमंत्री, हम सबके यहां आने की महत्वपूर्ण वजह है।

इस अवसर कर सरकार में दायित्वधारी श्री पी सी नैनवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, डाक्टर आर पी रतूड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आज पार्टी की सदस्यता लेने वालों में श्री नरेश भारद्वाज श्री आकाश पवार, श्री राहुल पाल, रोशन, अंशुल तिवारी, अंकित तिवारी, पीयूष चौहान, सुनील चौहान, बृजेश कुमार, हिमांशु चंद्र, दीपक कुमार, गोपाल राम, कैलाश चंद्र, श्रीमती चयनिका आर्य, श्रीमती प्रियंका आर्य, श्रीमती भावना आर्य, कैलाश कुमार, सुंदर सिंह, गणेश मेहरा, वीरेंद्र कुमार, जीवन सिंह रावत, सरिता आर्या, मीनू आर्य, ज्योति तिवारी, गीता तिवारी, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, मेजर सिंह, प्रीतम सिंह, कश्मीर सिंह, संजीव चौहान, कुलविंदर सिंह।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News