इतिहास लिखें नहीं बनाएं जाते है विगत 5 साल से लगातार उत्तराखंड की 40 प्लस, 50 प्लस, 60 प्लस की टीम वर्ष 2022 मे 40 प्लस मे कांस्य, 50 प्लस मे गोल्ड, 2023 मे 40,50,60 प्लस मे कांस्य पदक, 2024 मे 40 और 50 मे कांस्य, 2025 मे 40, 50, 60 प्लस मे सिल्वर मैडल और 2026 इस वर्ष 40 प्लस मे गोल्ड, 50 प्लस मे सिल्वर मैडल जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया इस समस्त उपलब्धि के लिए खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के संरक्षक विनेश राणा, उपाध्यक्ष गोपाल रावत, महासचिव डॉ विरेन्द्र सिंह रावत आदि पदाधिकारीयों ने समस्त मास्टर्स खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई

40 प्लस की बेहतरीन प्रदर्शन रहा जीता गोल्ड
20 मार्च से 22 मार्च चंडीगढ़ के सेक्टर 42 चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी के ग्राउंड पर
उत्तराखंड खेलो मास्टर्स 40 प्लस नेशनल टीम ने लीग के पहले मैच मे छत्तीशगढ़ से खेलते हुवे जिसमें मैच 1-1 की बराबरी पर रहा जिसमें पहला गोल टीम कप्तान राजीव सिंह ने 5 मिनट मे मारा दूसरा गोल सेकेण्ड हाफ मे छत्तीसगढ़ ने अंतिम मिनट मे मारा
लीग का दूसरा मैच महाराष्ट्र को 2-1 से हराया
गोल मारा मुकेश नेगी ने 12 मिनट और राजीव सिंह ने 65 मिनट मे मारा
और तीसरा सेमीफइनल मैच केरला से हुवा जिसमें टीम 1-0 से जीती गोल मारा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने 25 मिनट मे मारा
फाइनल हुवा छत्तीसगढ़ से हुवा 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुवा उसके बाद पेनल्टी मिली जिसमें उत्तराखंड टीम 3-2 से जीती जिसमें टीम के हीरो बने गोल कीपर आर्मी सर्विसेज खिलाडी लक्समण थापा ने बेहतरीन तीन बचाव किए
और उनको मिला बेस्ट गोल कीपर अवार्ड, बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट जितेंद्र नेगी को मिला
टीम खिलाड़ियों के नाम
टीम कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत
मैनेजर गोपाल रावत
लक्मण थापा गोलकीपर कोमल सिंह असवाल, जय चंद, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, त्रिलोक नाथ गुप्ता, संदीप थपलियाल, जीतेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठै, कुंदन खन्ना, सुनील कुमार भट्ट, संजीव कुमार, राजीव सिंह कप्तान, मन बहादुर,मनीष गुरुंग, मुकेश नेगी चेतन थपलियाल, कमल जगाती
उत्तराखंड 50 प्लस का फाइनल मुकाबला हुवा दिल्ली की टीम से उत्तराखंड टीम उपविजेता ( सिल्वर मैडल ) बना
फाइनल मैच उत्तराखंड टीम दिल्ली टीम से 2-1 से हार गयी लेकिन दमदार टक्कर दी,गोल 5 मिनट मे उत्तराखंड के मुकेश नेगी द्वारा गोल मार दिया गया था
85 मिनट तक टीम 1-0 की बढ़ता बना रखी थी रेफरी के द्वारा बहुत जाएदा गलत खिलाने पर ऑफ़ साइड ना देने पर दो गोल दिल्ली के पक्छ मे दिए जिसके कारण टीम 2-1 से हार गयी पर उपविजेता बनी सिल्वर मैडल जीता
टीम इस प्रकार थी
कोच राजीव सिंह
मैनेजर हरी सिंह, खिलाडी विनेश राणा गोल कीपर, संजय दत्त ममगाई गोल कीपर, गोपाल रावत, खड़क बहादुर, नन्द लाल ठाकुर, परविंदर भंडारी, डॉ वी एस रावत, विमल सिंह रावत, परविंदर भंडारी, प्रदीप नेगी, नन्द लाल, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाई, सुनील शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, हिम्मत सिंह रावत, विनेश राणा,अमर कोहली, राकेश मोहन बलोधी, अजय तिवारी, ट्सेरिंग येशी
50 प्लस टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा
50 प्लस का पहला लीग मैच हुवा छत्तीसगढ़ से हुवा जिसमें उत्तराखंड टीम ने 3-0 से विजय रही जिसमें सुरुवात मे 5 मिनट पर सुनील शर्मा के बेहतरीन पास से डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने 25 मीटर से शानदार गोल मारा उसके बाद सेकेण्ड हाफ मे 55 मिनट मे अमर कोहली ने मारा और तीसरा गोल 89 मिनट पर विमल सिंह रावत ने टेसरिंग येसी के बेहतरीन पास से गोल मारा और टीम विजय हुई
दूसरा लीग मैच हुवा महाराष्ट्र से जिसमें उत्तराखंड टीम जीती हिम्मत सिंह रावत के बेहतरीन गोल से 1-0 से जीता सेमीफइनल मैच हुवा केरला से जिसमें टीम 2-0 से जीती गोल मारा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने 30 मिनट मे और दूसरा गोल मारा टेसरिंग येसी के द्वारा
जीत की ख़ुशी पर सी आई एम एस के मैनेजिंग डायरेक्टर ललित जोशी, दून डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर संदीप गुप्ता, समाजिक कार्यकर्त्ता सोनिया आनंद रावत, तजेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड राजयपाल पूर्व लेफ्टिनेट जर्नल गुरमीत सिंह जी, खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा बधाई प्रदान की गयी और आश्वासन दिया की शीघ्र ही समस्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा
