Homeराज्य समाचारमंत्रिमंडल के विस्तार से कार्यकर्ताओं मे उत्साह, कांग्रेस की प्रतिक्रिया नकारात्मक: चौहान

मंत्रिमंडल के विस्तार से कार्यकर्ताओं मे उत्साह, कांग्रेस की प्रतिक्रिया नकारात्मक: चौहान

 

देहरादून: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार के मंत्रिमंडल मे विस्तार से कार्यकर्ताओं मे उत्साह है और कांग्रेस की प्रतिक्रिया इसमें नकारात्मक और हताशा से भरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा धामी मंत्रिमंडल विस्तार पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी मे लोग पद की लालसा से कार्य नही करते हैं और विकास कार्यों को और अधिक गति देने के के लिए किये गए यह जायज निर्णय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस मे मंत्री अथवा दायित्व स्टेटस सिंबल बन जाता है, लेकिन भाजपा का मिशन सेवा है और इसी धेय के साथ हर कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है। कांग्रेस कार्यकाल मे यही मंत्री अथवा दायित्वधारी भ्रष्टाचार को सरंक्षण देने मे मशगूल रहे और राज्य अस्थिरता और नेतृत्व संकट से जूझता दिखा। आज जब प्रदेश में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, तब कांग्रेस के नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का आकलन समयविधि को लेकर नही किया जाना चाहिए, बल्कि कार्यों से किया जाना चाहिए। मंत्रिमंडल का आकार कम होने से विकास कार्यों मे कोई कमी नही रही।
लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नए साथियों के अनुभव और ऊर्जा से राज्य के विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी। धामी सरकार राज्य को आगामी दशक का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा मे अग्रसर है और निश्चित रूप से विकास कार्यों के बूते 2027 मे हैट्रिक अर्जित करेगी।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी,
भाजपा उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News