Homeराज्य समाचारOperation Crackdown: नेहरु कॉलोनी क्षेत्र मे पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए...

Operation Crackdown: नेहरु कॉलोनी क्षेत्र मे पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन

 

Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

 

अभियान के दौरान शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती क्षेत्र में रह रहे 325 व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना*

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 19/03/2026 को नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती सी ब्लॉक में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यो से आकर रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़/ठेली लगाने वाले कुल 325 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों/ घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनका 04 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: -*

1- सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 325
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गए चालान – 42
3- 83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना: – 04 लाख 20 हज़ार रु०
4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 69

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News