Homeराज्य समाचारग्राफिक एरा की पूर्व छात्रा मिनल नेगी  द्वारा UPSC  में 66वीं रैंक...

ग्राफिक एरा की पूर्व छात्रा मिनल नेगी  द्वारा UPSC  में 66वीं रैंक हासिल करने पर विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

 

सिविल सर्विसेज में 66वीं रैंक पाने वाली मिनल नेगी ने सिखाये गुर : हर दिन कुछ नया सीखना असली मंत्र है

देहरादून, 14 मार्च। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में देश में 66वीं रैंक पाने वाली देहरादून की बेटी मिनल नेगी ने कहा कि ऐसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए हर दिन पढ़ना और कुछ नया सीखना ही असली मंत्र है। ग्राफिक एरा की बीएससी ऑनर्स फिजिक्स की छात्रा रही मिनल नेगी आज ग्राफिक एरा में अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रही थी।

ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में मिनल नेगी ने कहा कि यह यात्रा केवल लक्ष्य तक पहुंचने की नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया भी है। केवल सफलता की चमक से प्रभावित नहीं होना चाहिये बल्कि कठिन मेहनत और निरंतर प्रयास से भी लगाव रखना चाहिये, जो वहां तक पहुंचाने की राह खोलते हैं। जब मेहनत आदत बन जाती है तो सफलता खुद चलकर आती है।

मिनल ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ायी के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा में बीते तीन साल उनकी जिंदगी के बहुत इवेंटफुल रहे। सबसे पहले उन्हें मंच पर आने और कार्यक्रम की एंकरिंग करने का मौका यहीं मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

ग्राफिक एरा में मिनल नेगी और उनकी माता गीता नेगी को अभिनंदन किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने उन्हें ट्राफी व स्मृति चिह्न भेंट किये। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि मिनल की इस शानदार सफलता ने केवल ग्राफिक एरा ही नहीं, पूरे उत्तराखंड को गौरवांवित किया है। ग्राफिक एरा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग और अन्य सुविधाएं देने का निर्णय किया है।

 

बाइट – मिनल नेगी और डॉ कमल घनशाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News