Homeराज्य समाचारबाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस: नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म...

बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस: नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोरों को लिया पुलिस संरक्षण में

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनांक 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 तथा 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-183/2026/2026 धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलमबको पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1-रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष ।

02 : घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोर

*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 प्रमोद शाह कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
2-म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
3-का0 अरविन्द बर्थवाल
4-का0 विपिन कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News