आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा भवन में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन माननीय विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया

प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोज़गारी, भर्ती घोटालों से आहत युवाओं की पीड़ा, महंगाई की मार, बढ़ते महिला अपराध तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को चेताने और जनता की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से यह विरोध किया गया।
हमारा स्पष्ट मानना है कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहाँ जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक और गंभीर चर्चा होनी चाहिए। इसलिए बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक विमर्श सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ठोस समाधान निकल सके।
प्रदेश की जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
