Homeराज्य समाचारस्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन "ज्ञान का महाकुंभ" थीम...

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन “ज्ञान का महाकुंभ” थीम पर पुस्तक प्रदर्शनी हुई आयोजित

डोईवाला।
दिनांक 09/03/2026
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(NBT) एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ राकेश सुंदरियाल के द्वारा रिबन काटकर किया। इस पुस्तक प्रदर्शनी से छात्रों को नवाचार से जोड़ने एवं विविध भाषाओं में पुस्तकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नई दिल्ली द्वारा पूरे भारत में शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त इस पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में मोबाइल वैन पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्रों में इस प्रदर्शनी को लेकर बड़ा उत्साह दिखा तथा विभिन्न प्रकार की ज्ञान एवं शोधपरक पुस्तकें देखकर छात्रों ने इसे इसे खूब सराहा। प्रति-कुलपति प्रोफेसर राकेश सुंदरिया ने कहा कि वर्तमान समय में पुस्तकों के प्रति छात्रों में कम रुचि देखी गई है , भारत सरकार की इस पहल से निश्चित ही छात्र-छात्राओं में पुस्तकों को लेकर उत्साह एवं जागरूकता का संचार होगा। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इंदु भारती नवानी के संयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी गत दो वर्षों से विश्वविद्यालय परिसर में मोबाइल वैन के माध्यम से आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर बीएएमएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल, कला एवं मानविकी एवं प्रबंधन सहित अनेक विभाग के छात्रों ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इसअवसर पर सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, प्राचार्य नीरज नीरज श्रीवास्तव, प्राचार्य अंजना विलियम्स, प्रोफेसर राजुल दत्त, विभागाध्यक्ष डॉ रविकांत शर्मा संयुक्त निदेशक प्रदीप कोठियाल सहित अनेक विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News