Homeराज्य समाचारदून मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक सुदृढ़...

दून मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ करने हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में महिलाओं के परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (Subdermal Contraceptive Implant) विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों की क्षमता वृद्धि तथा आधुनिक और सुरक्षित गर्भनिरोधक सेवाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. गीता जैन, डॉ. रोली सेठ (Additional Director Program, Ministry of Health and Family Welfare) तथा डॉ. ललितिका (AIIMS ऋषिकेश) ने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सबडर्मल इम्प्लांट की तकनीक, इसके सुरक्षित उपयोग, मरीज चयन, परामर्श प्रक्रिया तथा संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में उत्तराखंड के विभिन्न तृतीयक (Tertiary Care) अस्पतालों तथा जिला अस्पतालों से आए आठ चिकित्सकों/प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट लगाने और निकालने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में इस सेवा को प्रभावी रूप से उपलब्ध करा सकें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare), भारत सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत दी जा रही आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों ने बताया कि सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट एक दीर्घकालिक, सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक विधि है, जो महिलाओं को कई वर्षों तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रखने में सहायक होती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी, चिकित्सक तथा कार्यक्रम से संबंधित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News