Homeराजनीतिआप पार्टी ने देवभूमि उत्तराखंड में बदलाव का किया शंखनाद : जनआंदोलन...

आप पार्टी ने देवभूमि उत्तराखंड में बदलाव का किया शंखनाद : जनआंदोलन की शुरुआत

प्रेस क्लब में वार्ता के उपरांत प्रदेश मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही साथ

आज प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे साथ ही..
पिछले चार वर्षों में आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए मोदी की सरकार ने कई तरह के प्रयास किए झूठे आरोप लगाकर जनता की इस पार्टी को तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश की गई, ताकि पार्टी में बिखराव पैदा हो सके।

लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई। माननीय अदालत ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित तथाकथित शराब घोटाले में आरोपित नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया। इससे साफ हो गया कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता और आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति का प्रतीक है।

इस घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। 2027 में उत्तराखंड बदलाव के लिए तैयार है। 26 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गुंडाराज शासन से तंग जनता इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।

**सत्यमेव जयते।**

देवभूमि उत्तराखंड की जनता पिछले 26 वर्षों से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और अव्यवस्था से जूझ रही है। बारी-बारी से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारें आईं, लेकिन लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। पहाड़ खाली हो गए, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़को पर संघर्ष कर रही है।

अब उत्तराखंड में बदलाव का समय आ गया है। आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में एक व्यापक जनआंदोलन करने जा रही है। यह आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ, युवाओं के रोजगार के लिए, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए तथा पलायन रोकने के लिए जनता की आवाज बनेगा। उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है

प्रदेश में हो रहे आंदोलनों को हम पूर्ण रूप से समर्थन देते हैं जिसमें आम आदमी पार्टी ज़नता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हम आशा करते हैं कि 2027 उत्तराखंड व्यवस्था परिवर्तन कर एक नई राजनीति की शुरुआत करेगा। इस मौके पर सभीजन ने अपने अपने विचार प्रकट किए ….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News