25.6 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने झंडा साहब में टेका माथा:  की महंत...

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने झंडा साहब में टेका माथा:  की महंत देवेंद्र दास से की मुलाकात

झंडा साहब कॉरिडोर का हो निर्माण व सहारनपुर चौक का नामकरण श्री गुरु राम राय चौक किया जाए

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रातः श्री गुरु राम राय दरबार झंडा साहब पहुंच कर झंडे साहब में माथा टेकने के पश्चात दरबार साहब के महंत श्री देवेंद्र दास जी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया व उनको आने वाली होली व झंडे के मेले की बधाई व शुभकामनाएं दीं। महंत देवेंद्र दास जी ने श्री धस्माना को शाल पहना कर उनका दरबार साहब में स्वागत किया। श्री महंत जी ने श्री धस्माना को श्री गुरु राम राय दरबार के शैक्षणिक कार्यों व श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय , श्री महंत इंद्रेश अस्पताल व निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्री धस्माना ने श्री गुरुराम राय दरबार ट्रस्ट के द्वारा समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि दिवंगत महंत इंद्रेश चरण दास जी द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जो सपना देखा गया था और जिसका बीजारोपण उन्होंने किया था उस सपने को साकार करने का काम वर्तमान महंत श्री देवेंद्र दास जी कर रहे हैं।
श्री धस्माना ने कहा कि वे राज्य सरकार से झंडा साहब के दो किलोमीटर परिधि क्षेत्र में श्री दरबार साहब कॉरिडोर बनाने व सहारनपुर चौक का नाम श्री गुरु राम राय चौक करने की मांग करेंगे व इस संबंध में शीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।
श्री धस्माना के साथ श्री अनुज दत्त शर्मा व श्री जितेंद्र धवन ने भी महाराज से आशीर्वाद लिया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News