17.1 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारसहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सम्मानित: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर साहसिक आवाज...

सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सम्मानित: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर साहसिक आवाज उठाने को मिला सम्मान

 

सहारनपुर के गोविंद नगर स्थित फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के आवास पर सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व कमिश्नर सुरेंद्र सिंह पांगती, कर्नल पी.सी. थपलियाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोनिया आनंद विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके साहसिक कदमों की खुले दिल से सराहना की।

सम्मान का मुख्य कारण उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर द्वारा लगातार आवाज उठाना रहा। इस संवेदनशील मामले में उन्होंने न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की, बल्कि सामाजिक मंचों और मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता भी पैदा की। उनके इस साहसिक और निर्भीक रुख को देखते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

पूर्व कमिश्नर सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा, आज के समय में जब कई लोग सच बोलने से कतराते हैं, ऐसे में उर्मिला सनावर ने अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर समाज को नई दिशा दी है। उनका यह साहस युवाओं के लिए प्रेरणा है। कर्नल पी.सी. थपलियाल ने अपने बयान में कहा, देश और समाज को ऐसे ही निडर व्यक्तित्वों की जरूरत है। उर्मिला सनावर ने साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी आवाज दबाई नहीं जा सकती।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोनिया आनंद ने कहा,“महिलाओं को जब अन्याय के खिलाफ आगे आना चाहिए, तब उर्मिला सनावर ने मिसाल पेश की है। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों को समर्पित है। वहीं, सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्मिला सनावर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि सच और न्याय की लड़ाई का है। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, मेरी आवाज उठती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उर्मिला सनावर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सामाजिक योगदान को आगे भी समर्थन देने का भरोसा जताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News