17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारपौड़ी गढ़वाल: डीएम स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार...

पौड़ी गढ़वाल: डीएम स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक का आयोजन

आगामी मार्च माह में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कराने के निर्देश

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मार्च माह में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कराया जाए, ताकि विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से साझा की जा सके।

बुधवार को आयोजित बैठक में जिला सूचना अधिकारी/सदस्य सचिव योगेश पोखरियाल ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पूर्व में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की।

बैठक में अवगत कराया गया कि गढ़वाल पत्रकार परिषद हेतु सर्किट हाउस क्षेत्र में पूर्व में भूमि आवंटित की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि किसके नाम दर्ज है, जिससे आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी मार्च माह में जनपद स्तर पर एक व्यापक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा उपलब्धियों की अद्यतन एवं प्रामाणिक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।

बैठक के दौरान समाचार पत्रों के बिल सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में पत्रकारों द्वारा अनुरोध किया गया कि दर सत्यापन की औपचारिकता को सरल बनाया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि बिलों के दर सत्यापन से जुड़े सभी तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों तथा अप्राधिकृत पत्रकारों की पहचान का विषय भी उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध जाए। साथ ही पत्रकारों के चिन्हीकरण के संबंध में सूचना निदेशालय से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के सुझाव भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से ऐसे प्रयासों को प्रमुखता देने तथा संवेदनशील मामलों की जानकारी सीधे प्रशासन को देने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी/प्रेस मजिस्ट्रेट अनिल सिंह गर्ब्याल, पत्रकार सदस्य त्रिभुवन उनियाल, गीता बिष्ट एवं कुलदीप बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News