17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारनगला को मिलेगी अंधेरे से मुक्ति: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया...

नगला को मिलेगी अंधेरे से मुक्ति: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया 1 करोड़ की लाइट परियोजना का शिलान्यास

पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

​नगला (संवाददाता): क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए बुधवार को नगला नगर पालिका परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट परियोजना का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला एवं नगर पालिकाध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला ने संयुक्त रूप से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली 140 स्ट्रीट लाइटों के कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया।
​विकास और सुरक्षा का संकल्प
​शिलान्यास के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नगला की जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक करोड़ की यह योजना पूरे क्षेत्र को प्रकाशमान करेगी, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि रात्रि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
​नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि पालिका परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए संकल्पबद्ध है। 140 लाइटों के लगने से नगर का स्वरूप बदलेगा और जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पन्तनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी उपस्थित रहीं एवं नगर पालिका के समस्त सम्मानित सभासद गणों ने भी शिरकत की। सभी वक्ताओं ने इस कार्य को नगला के स्थानीय विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया।

समाजसेवी ​पवन दूबे ने जानकारी दी कि लगभग ₹1 करोड़ रुपये की लागत से ​कुल 140 आधुनिक स्ट्रीट लाइटें क्षेत्र में लगाई जायेंगी। जिसका सकारात्मक ​प्रभाव सुरक्षा में वृद्धि और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के रुप में दिखेगा।

​स्थानीय निवासियों ने इस बड़ी सौगात के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और पालिका प्रशासन का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News