15 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचाररोटरी क्लब कंखल ने अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में एचपीवी टीकाकरण शिविर...

रोटरी क्लब कंखल ने अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में एचपीवी टीकाकरण शिविर हुआ सफलतापूर्वक संपन्न 

 

हरिद्वार, 14 फरवरी — रोटरी क्लब कंखल द्वारा अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर में कुल 130 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। यह हरिद्वार जिले का पहला शिविर है जहाँ लड़कों को भी टीका लगाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. शीलू सिंह भाटिया ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब कंखल के अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह, सचिव श्री राजीव अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्री मनोज सुभुद्धि, पीपी रोटेरियन डॉ. विशाल गर्ग, सर्जेंट ऑफ आर्म्स श्री साहिल चावला, बोर्ड सदस्य श्री अभिनव गर्ग और श्री विवेक गर्ग उपस्थित रहे।

शिविर के सुचारू संचालन में श्रीमती सिमरन, श्रीमती ममता, श्रीमती ऋचा, श्रीमती अनुपा और उनकी माता, तथा श्रीमती नरेश रानी का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा:
“हम रोटरी क्लब कंखल के साथ इस स्वास्थ्य पहल में साझेदारी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह पहल जिले में समावेशी टीकाकरण अभियानों की मिसाल पेश करती है और रोटरी क्लब कंखल की जनस्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डॉ. शीलू सिंह भाटिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News