रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स का अनुभवात्मक शिविर और स्काउटिंग पहल भारत के युवा, प्रतिभाशाली फुटबॉलरों को प्रशिक्षण प्राप्त करने, प्रतिभाओं की पहचान बनाने और संभावित रूप से पूर्णतः वित्त पोषित आवासीय अकादमी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है l
जिसके तहत कोटद्वार फुटबॉल संघ ने निशुल्क मोहम्मद साद ओर अन्य 4 उदीयमान खिलाड़ियों ने कोटद्वार से प्रथम चरण देहरादून चयन में प्रतिभाग करवाया जहा से साद को डायरेक्ट फाइनल ट्रायल के लिए मुंबई आमंत्रित किया गया है मेहज १३ वर्षीय मोहम्मद साद आज दिल्ली से हवाई यात्रा कर मुंबई पहुँछेगा l कान्वेंट स्कूल के 6वी कक्षा के छात्र झंडाचौक निवासी मुहम्मद साद के पिता खुर्शीद अहमद उद्यमी है माता शगुफ्ता परवीन ग्रहणी है
फुटबॉल फॉर स्कूल्स के समन्व्यक सिद्धार्थ रावत द्वारा वर्ष २०२३ में मोहम्मद साद के टैलेंट को पहचानते हुए उसकी स्कॉइटिंग की थी ओर साद को ग्रासरुट लेवल पर तैयारी के लिए स्पोर्र्स स्टेडियम कोटद्वार में फुटबॉल कोच श्री महेन्द्र रावत के देख रेख मे प्रशिक्षण लेने की नसीहत दी , वर्ष २०२४ में मोहम्मद साद ने खेलो इंडिया ट्रेनिंग कैंप को जोइन किया जहाँ खेलो इंडिया उत्तराखंड के पूर्व खिलाडी एवं युवा कोच संदीप रावत ने साद की स्किल्स पर कार्य किया l वर्ष 2025 में मोहम्मद साद ने अपने नाये कोच शिवा चौधरी के अंडर में टेक्निकल ट्रेनिंग प्राप्त करी l खेल संघ के ऑफिस सचिव ऋतिक ने जानकारी दी है साद श्री सिद्धबली अकादमी के पंजीकृत खिलाड़ी हैं और नॉर्थ इंडिया से उनका चयन हुआ है l चयनित अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए शिक्षा, पोषण और मानसिक विकास के लिए यह कार्यक्रम पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्ति प्रदान करता है ।
अंतराष्ट्रीय कोच श्री सुनील रावत ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि
रिलायंस की यह अकादमी ए०एफ०सी द्वारा मान्यता प्राप्त टू-स्टार अकादमी है जो नवी मुंबई में स्थित है और इसका उद्देश्य पेशेवर फुटबॉलरों का निर्माण करना है।
सेवानिवृत कर्नल चंद्रपाल पटवाल स्टेडियम इंचार्ज श्री श्याम डांगी ने मोहम्मद साद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
