14.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंड बचाओ भाजपा भगाओ रैली में 16 फरवरी को कैंट विधानसभा क्षेत्र...

उत्तराखंड बचाओ भाजपा भगाओ रैली में 16 फरवरी को कैंट विधानसभा क्षेत्र से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता

प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी: डॉ हरक सिंह रावत
प्रदेश में ना महिला सुरक्षित ना किसान और परेशान हर नौजवान
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: प्रदेश में भाजपा सरकार की चौतरफा असफलताओं प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, नकल और पेपर लीक, आसमान छूती महंगाई और चरम पर बेरोजगारी समेत केंद्र की मोदी सरकार के बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा, मनरेगा कानून को समाप्त करने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आगामी १६ फरवरी को देहरादून में कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ भाजपा भगाओ रैली व राजभवन घेराव में केंट विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता परेड मैदान पहुंचेंगे यह आश्वासन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पिछले विधानसभा चुनावों में कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत को दिया जो आज केंट क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। श्री धस्माना ने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रदेश की जनता में भी भरी उत्साह है और यह रैली प्रदेश में आज तक हुई सभी रैलियों में सबसे बड़ी रैली होगी क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के नौ सालों के राज में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार , ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी से अजीज आ चुकी है और भाजपा सरकार से तत्काल मुक्ति चाहती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के राज में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और चाहे देश हो या उत्तराखंड सब जगह महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में प्रदेश सरकार की भूमिक को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सीबीआई की जांच मूल एफआईआर पर ना हो कर एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर कि जा रही है जिसका इस पूरे प्रकरण से दूर दूर तक का कोई वास्ता नहीं है और इसीलिए कांग्रेस ने सीबीआई की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की थी। डाक्टर हरक सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं और उनकी परेशानी आक्रोश में बदल गई है क्योंकि नौकरियों। के लिए होने वाली परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक ने उनके सारे रस्ते बंद कर दिए हैं।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल यह है कि राजधानी देहरादून में पिछले चौदह दिनों में चार हत्याएं दिन दहाड़े अपराधियों ने बेखौफ कर दी , पुलिस का खौफ अपराधियों के मन से समाप्त हो।चुका है। महिला कांग्रेस नेत्री सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के अंदर खौफ घर कर गया है क्योंकि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सभी अफसोसनाक बात यह है कि इन अपराधों में संलिप्त अधिकतर अपराधी भाजपा से संबंधित लोग हैं। उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभाग करेंगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, गोरखा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत,अभिनव थापर, प्रदेश प्रवक्ता पिया थापा,पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा,पार्षद अभिषेक तिवारी,पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, सरदार जसविंदर सिंह मोठी , सौरभ शर्मा, अनिता दास, अमृता कौशल, राजीव चौधरी, राम कुमार थपलियाल, ट्विंकल अरोरा, विपुल नौटियाल, प्रताप असवाल, सुमित अग्रवाल,अल्ताफ अहमद, गीतांजलि शर्मा, राधिका शर्मा, विजय शाही, संजय थापा, महमूदन,अंजू भारती, इजहार, नन्हें खान, अरुण शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News