23.5 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeक्राइमबड़ी खबर: देहरादून के तिब्बती मार्किट में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर...

बड़ी खबर: देहरादून के तिब्बती मार्किट में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या , इलाके में फैली सनसनी

 

लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों से कानून व्यवस्था पर लगता प्रश्न चिन्ह

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है जिस कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज सुबह राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि युवक को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।, गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की।

यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News