उत्तराखंड के लिए घोर निराशाजनक
देहरादून: ना ही किसान को ना ही नौजवान को ना ही विद्यार्थियों को ना ही बेरोजगार को किसी भी प्रकार की कोई राहत कोई बड़ी योजना केंद्र सरकार के बजट में नजर आ रही है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि देश की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए भी कोई कदम केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन ने नहीं उठाया और दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारतीय पेट्रोल डीजल उपभोक्ताओं से सरकारी लूट जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि किसान की आय बढ़ाने के बारे में भी बजट खामोश है और किसान की आय दोगुना करने के जुमले को सरकार न अब त्याग दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड राज्य के लिए भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा और राज्य के पर्यटन के क्षेत्र में ट्रैकिंग जब एक नया जुमला बोला गया है जो हास्यास्पद है क्योंकि उत्तराखंड में पर्वत,घाटियां,नदियां,जंगल,बुग्याल व वन्य जीव सब प्रकृति की देन हैं तो राज्य को ट्रैकिंग हब बनाएंगे जैसा जुमला समझ से परे है क्योंकि ट्रैक्स प्राकृतिक होते हैं और सरकार इन ट्रैक रूट्स का हब कैसे बनाएगी यह विचित्र ख्याल है। श्री धस्माना ने कहा कि बीते वर्ष राज्य में भयंकर आपदा आई थी जिसमें धराली, थराली,देवाल,धारचूला,पौड़ी व देहरादून समेत अनेक क्षेत्रों में भारी तबाही और जान माल का नुकसान हुआ किंतु आज चार महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी इन आपदा प्रभावित लोगों को राहत व मुआवजा नहीं मिला और ना ही वहां कोई पुनर्निर्माण का कार्य हुआ इसके लिए उत्तराखंड को केंद्रीय बजट में आपदा राहत मद में विशेष पैकेज की उम्मीद थी किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे पूरे राज्य की जनता निराश है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
