कोटद्वार में कांग्रेस जनों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी, प्रथम महापौर,श्रीमती हेमलता नेगी हर वर्ष की भांति हुए शामिल
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा झंडा चौक
कोटद्वार। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ऐतिहासिक झंडा चौक, कोटद्वार में गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया*। *इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी, प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी हर वर्ष की भांति शामिल हुए*।
ध्वजारोहण के पश्चात झंडा चौक में राष्ट्रगान हुआ। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद, जय जवान–जय किसान के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय *श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि*
“गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आत्मा है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए संविधान की रक्षा और देश की एकता-अखंडता के लिए निरंतर कार्य करना होगा।”
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय *श्री गणेश गोदियाल जी* ने अपने संबोधन में कहा कि
“गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की शक्ति और जनता के अधिकारों का उत्सव है। आज आवश्यकता है कि हम संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को जन-जन तक पहुँचाएँ और लोकतंत्र को मजबूत करें।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी, प्रथम महापौर कोटद्वार माननीय श्रीमती हेमलता नेगी जी, प्रदेश महासचिव श्री राजेंद्र भंडारी जी, जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटवाल जी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री संजय मित्तल जी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा असवाल जी, प्रदेश सचिव श्री गणेश नेगी जी, प्रदेश महासचिव श्रीमती गीता सिंह जी, पूर्व प्रधान श्रीमती लक्ष्मी नेगी जी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्री बृजपाल सिंह नेगी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुनील सेमवाल जी, सुनीता बिष्ट जी, पूर्व पार्षद श्रीमती बीना नेगी जी, पार्षद श्रीमती सोनिया नेगी जी, पार्षद श्रीमती सूरज कांति जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
