Homeराज्य समाचारबद्रीनाथ धाम यात्रा 2026: विधि विधान से 23 अप्रैल को सुबह 6:15...

बद्रीनाथ धाम यात्रा 2026: विधि विधान से 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

 

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। देवभूमि उत्तराखंड स्थित चारधामों में प्रमुख बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
परंपरा के अनुसार राजपुरोहितों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में पंचांग गणना के बाद तिथि निर्धारित की गई।

घोषणा के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को भी गति मिल गई है।

वहीं, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर विधिवत रूप से खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वही इस बार सरकार ने भी यात्रा को लेकर तैयारी जोरो से शुरू कर दी है । कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News