Homeराज्य समाचारकोटद्वार में कणवाश्रम महोत्सव शुरू :  मेयर ने हरी झंडी दिखाकर किया...

कोटद्वार में कणवाश्रम महोत्सव शुरू :  मेयर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

कोटद्वार ।नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत झडाचौक में मेयर शैलेन्द्र सिंह ने द्वारा कण्वाश्रम महोत्सव को शुभारंभ हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।अवसर पर झंडाचौक में आयोजित स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी में उपस्थित होकर उनके उत्साह, अनुशासन एवं संस्कारों से परिपूर्ण सहभागिता का अवलोकन किया। प्रभातफेरी के माध्यम से बच्चों द्वारा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऋषि परंपरा एवं सामाजिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।यह आयोजन न केवल कण्वाश्रम महोत्सव के भव्य शुभारंभ का प्रतीक है, बल्कि भावी पीढ़ी को संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास भी है।इस अवसर पर नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावव, जिला उपाध्यक्ष श्री विजयानन्द पोखरियाल,जिला उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह पुंडीर , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री शांता बमराड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिबाला कैस्टवाल,उम्मेद बिष्ट, प्रमोद डोबरिया,जिला आई.टी. प्रभारी श्री रजनीश चौधरी, श्री मनमोहन द्विवेदी, श्रीमती सिमरन बिष्ट सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News