परिर्वतन चैरिटेबिल ब्लड सेन्टर ऋषिकेश, उत्तराखण्ड के द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के प्रतिष्ठित मिश्रा परिवार के अरुण मिश्र जो कि, हे०नं०ब०गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहें व वर्तमान में प्रख्यात समाज सेवी हैं उनके कनिष्ठ पुत्र डॉ० सौरभ मिश्र, जो कि, वर्तमान में राजकीय इण्टर कालेज धोबीघाट, विकासखण्ड दुगड्डा में एक शिक्षक हैं, वे विगत लम्बे समय से रक्तदाता व अनेको रुप से समाज की सेवा कर रहें हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं को देखते हुए उक्त संस्था के द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह स्मृति चिह्न कोटद्वार के आधारशिला रक्तदान समूह संचालक दलजीत सिंह के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही परिर्वतन चैरिटेबिल ब्लड सेन्टर ऋषिकेश व आधार शिला रक्तदान समूह संचालक दलजीत सिंह की ओर से डॉ० सौरभ मिश्र, जी को अनेकों शुभकामनाऐं प्रेषित की गयी।
