21.7 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारअंकिता हत्याकांड में कांग्रेस फैला रही है भ्रम: रुचि चौहान भट्ट

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस फैला रही है भ्रम: रुचि चौहान भट्ट

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस की खोली पोल

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, ‘सियासी रोटियां’ सेकने का लगाया आरोप

​देहरादून: 4 जनवरी 2025 उत्तराखंड की राजनीति में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर केंद्र बिंदु बन गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने कांग्रेस पर इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई स्पष्ट विजन या एजेंडा नहीं है। यही वजह है कि साढे तीन साल तक चुप रहने के बाद अब इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं, कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामले पर कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रोटियां सेकना, उसकी हताशा को दर्शाता है।

रुचि चौहान भट्ट का कहना है कि
​SIT जांच के एक वरिष्ठ अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में कोई ‘वीआईपी’ संलिप्त नहीं था।मामले के सभी पहलुओं की अत्यंत सूक्ष्मता और गंभीरता के साथ जांच की गई है। धामी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया। दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई ।जिसमें 500 पन्नों की चार्जशीट और 100 से अधिक गवाहों के बयान शामिल थे।

​ भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। रुचि चौहान भट्ट ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी के झूठे आरोपों को बेनकाब किया।

भाजपा का कहना है कि जब कोर्ट ने दोषियों को सजा सुना दी है अब भी कांग्रेस द्वारा इसे मुद्दा बनाना किसी चुनावी स्टंट से कम नही हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महज अपनी सियासी रोटियां सेकने के लिए नाटकबाजी कर रही है।

उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने बहुत गंभीरता और संवेदना के साथ अंकिता भंडारी हत्याकांड में काम किया था
उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर अंकिता को न्याय दिलाने के लिए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को जेल भेजा गया था, SIT गठित कर जांच में पारदर्शिता लाई गई। इस मामले में 500 पन्नों की चार्जशीट और 100 से अधिक गवाहों के बयानों के आधार पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली है। साथ ही, सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। पीड़ित परिवार की मांग पर तीन बार सरकारी वकील को बदल गया सही पैरवी करने से आरोपियों को जमानत नहीं मिली। मगर कांग्रेस पार्टी गुमराह करने वाली सियासत से बाज नहीं आ रही है.

पुतला दहन के कार्यक्रम देहरादून महानगर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह जी समेत भरी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News