13.4 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारGRD एकेडमी निरंजनपुर में स्वच्छता एवं हरियाली का संदेश देने हेतु आयोजित...

GRD एकेडमी निरंजनपुर में स्वच्छता एवं हरियाली का संदेश देने हेतु आयोजित हुई मिनी मैराथन

 

जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर में 21 दिसंबर को स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मिनी मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मैराथन में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में बच्चों में गजब का जोश, उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।
मैराथन के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री श्री अजीत चौधरी जी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने हेतु विद्यालय के कई अधियापको के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमप्रीत सिंह ग्रेवाल एवं , श्री रविंदर सिंह नेगी प्रधानाचार्य जीआरडी एकेडमी, बिहारगढ़ ने भी स्वयं मैराथन में भाग लिया, जिससे प्रतिभागियों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
परिणाम इस प्रकार रहे—
इको-वॉरियर्स (कक्षा 8 से 12):
प्रथम स्थान – शुभ अरोड़ा, कक्षा 11, एसजीआरआर टालाब
द्वितीय स्थान – नितीश चौहान, कक्षा 10, हिल्टन स्कूल
तृतीय स्थान – आदर्श बहुगुणा, कक्षा 10, हिल्टन स्कूल
अर्थ डिफेंडर्स (कक्षा 6 से 7):
प्रथम स्थान – जय राज, कक्षा 7, जीआरडी एकेडमी
द्वितीय स्थान – हार्दिक पवार, कक्षा 7, जीआरडी एकेडमी
तृतीय स्थान – तुषार, कक्षा 6, जीआरडी एकेडमी
रिवर कीपर्स (कक्षा 4 से 5):
प्रथम स्थान – दिव्यांशी, कक्षा 4, गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय स्थान – मोहद आर्यान, कक्षा 5, जीआरडी एकेडमी
तृतीय स्थान – जतिन, कक्षा 5, जीआरडी एकेडमी
मिनी रिवर कीपर्स (कक्षा 4 से 5):
प्रथम स्थान – अनहद सिंह ग्रेवाल , कक्षा 5 , जीआरडी एकेडमी
द्वितीय स्थान – विवान , कक्षा 5, जीआरडी एकेडमी
तृतीय स्थान – प्रेरणा , कक्षा 5, जीआरडी एकेडमी
मैराथन का प्रारंभ एवं समापन जीआरडी एकेडमी से हुआ। मार्ग जीआरडी एकेडमी से प्रारंभ होकर लाल पुल, सहारनपुर चौक, बल्लीवाला चौक, होटल कमला पैलेस, सब्ज़ी मंडी होते हुए पुनः जीआरडी एकेडमी पर समाप्त हुआ। आयोजन के दौरान सभी चेक-पोस्टों पर विद्यालय के कर्मचारी तैनात रहे तथा पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई थी।


अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन के माध्यम से जीआरडी एकेडमी ने एक बार फिर विद्यार्थियों में “अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण” के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News