13.4 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचार4G प्लस संस्था द्वारा देहरादून में 24–25 दिसंबर को आयोजित होगा भव्य...

4G प्लस संस्था द्वारा देहरादून में 24–25 दिसंबर को आयोजित होगा भव्य “शरदोत्सव सांस्कृतिक मेला–2025”

 

देहरादून।
सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस (गो, गंगा, गांव और गायत्री) के तत्वावधान में शरदोत्सव सांस्कृतिक मेला–2025 का आयोजन दिनांक 24 एवं 25 दिसंबर 2025 को देहरादून के नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, बद्रीपुर, जोगीवाला में किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 08 बजे से सायं 05 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सामाजिक चेतना, योग, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं स्थानीय लोक कला को जन-जन तक पहुँचाना है। इस दो दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

24 दिसंबर 2025 को गायत्री पूजन, हवन एवं योग के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही स्व. इंद्र मणि बडोनी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर संवाद, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जो कि सांस्कृतिक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । “उत्तराखंड: कल, आज और कल” विषय पर गोष्ठी, देवी अहिल्याबाई होल्कर के समाज में योगदान पर चर्चा एवं नारी सम्मान समारोह, साथ ही उत्तराखंड की पारंपरिक वेश-भूषा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहेंगे।

25 दिसंबर 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव पर योग एवं संवाद कार्यक्रम, शीतकालीन पर्यटन पर चर्चा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर “विश्व का गौरव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” विषय पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह होगा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वीर बालक दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग/निबंध प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, तथा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्टॉल एवं प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस ने जनसामान्य, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

निवेदक:
सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस
संपर्क: 7668185553, 9720034304, 9997867020

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News