इंदिरा जी की इच्छा शक्ति ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए
गणेश गोदियाल
देहरादून: सन 1971 में जब तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को यह लगा कि पाकिस्तान के पूर्वी भाग में अल्पसंख्यक वर्ग के ऊपर अत्याचार और हिंसा हो रही है धर्म के नाम पर और स्थानीय जनता सरकार की जन विरोधी व दमनात्मक नीतियों के खिलाफ विद्रोह पर उतारू है तो श्रीमती इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी का साथ देने का निर्णय लिया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए यह हमारे भारत की सेना का अध्मय साहस देश प्रेम व देश के लिए मर मिटने के जज्बे का एक अतुलनीय उदाहरण है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा आयोजित विजय दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि निक्सन की सातवां बेड़ा भेजने की धमकी को नजरअंदाज करते हुए इंदिरा गांधी ने जो राजनैतिक इच्छा शक्ति दिखाई उसकी याद आज पूरे देश वासियों को उस समय आती है जब अमरीका का आज का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार बार यह कहता है कि ऑपरेशन सिंदूर को भारत व पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर उन्होंने रुकवाया। श्री गोदियाल ने कहा कि आज जब बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं तो भारत की वर्तमान सरकार उसके खिलाफ केवल बयानों में नाराजगी दिखाती है किन्तु इंदिरा गांधी जी ने जो किया उसका लोहा पूरी दुनिया ने माना। श्री गोदियाल ने कहा कि आज भारतीय सेना को कमजोर करने का काम अग्निपथ योजना को लागू करके केंद्र सरकार ने किया और उसका सबसे खराब दुष्परिणाम उत्तराखंड पर पड़ा क्योंकि पूरे देश में आबादी के अनुपात में सैन्य बलों में संख्या उत्तराखंड के लोगों की है किन्तु अग्निपथ योजना लागू होने से अब युवाओं में सेना में जाने का जोश कम हो गया है। उन्होंने देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि १९७१ के साथ साथ सभी युद्धों में शहीद सैनिकों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने पूर्व सैनिक विभाग को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा सैनिक और सैन्य अधिकारी देने वाला राज्य है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि १९७१ में जब उत्तरप्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों को उत्तराखंड कहते थे तब भारत पाक युद्ध में इस क्षेत्र के २५० से अधिक सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजिमेंट कुमाऊं रेजीमेंट और गोरखा रेजीमेंट हमारे उत्तराखंड व भारत की शान है। श्री रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सलाह दी कि वे पार्टी की एक समिति बना कर देश के अन्य राज्यों में यह पता लगवाएं कि ऐसी कौन कौन सी योजनाएं हैं जो पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा सकती हैं और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने पर उन योजनाओं पर अमल किया जाए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर ने कहा कि आज देश में सेना को मजबूत करने की आवश्यकता है किन्तु वर्तमान केंद्र सरकार इसके विपरीत सेना को कमजोर करने की नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के दुष्परिणामों के बारे में केंद्र सरकार को आगाह किया था किंतु केंद्र सरकार जिस तरह अग्निवीर भर्ती कर रही है यह आने वाले समय में विनाशकारी योजना साबित होगी।
प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी का पूर्व सैनिक विभाग पूरे प्रदेश में जहां एक ओर पूर्व सैनिकों को कांग्रेस में जोड़ने का अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर युवाओं के बीच जा कर अग्निपथ योजना और अग्निवीर भर्ती से होने वाले निक्सन के बारे में भी जान जागरण चला रहा है। कर्नल नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिक विभाग वन रैंक वन पेंशन के सवाल पर भी लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में वे अपने पूर्व सैनिक साथियों के साथ अपनी जान जागरण यात्रा को प्रदेश के सभी हिस्सों में ले जायेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चलाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की सभी सरकारों ने हमेशा सैन्य बलों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उत्तराखंड प्रदेश में पहली कांग्रेस सरकार ने बाकायदा एक निगम बना कर उनके पुनः रोजगार का रास्ता खोला। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि वे स्वयं एक पूर्व सैन्य अधिकारी की धर्मपत्नी हैं और वे जानती हैं कि एक सैनिक जब सरहद पर होता है तो वो अकेला देश के लिए अपना योगदान नहीं दे रहा होता बल्कि उसका पूरा परिवार देश के लिए अपना त्याग और योगदान दे रहा होता है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कर्नल हरि सिंह चौधरी, कर्नल सिडनी लोबो, कर्नल मोहन सिंह रावत, श्रीमती शिवानी मिश्रा, कैप्टन शोबन सिंह सजवान, कैप्टन सहदेव शर्मा, कैप्टन अशोक नेगी, कैप्टन धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, मेजर संजय उपाध्याय, सूबेदार हाकम सिंह, सूबेदार रणबीर लाल आदि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल सिंह गाड़िया ने किया।
इस अवसर पर श्री गणेश गोदियाल, श्री हरीश रावत, श्री सूर्यकांत धस्माना व कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने सभी पूर्व सैनिकों को वेटरन कैप पहना कर माल्यार्पण कर कांग्रेस का पटका पहना कर सम्मानित किया।
सादर
कर्नल राम रतन सिंह नेगी
अध्यक्ष
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस
पूर्व सैनिक विभाग
