17.5 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारCM धामी ने एबीवीपी के 71वें अधिवेशन में किया प्रतिभाग: बोले युवा...

CM धामी ने एबीवीपी के 71वें अधिवेशन में किया प्रतिभाग: बोले युवा शक्ति ही हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी 

 

 सीएम धामी ने ‘ मनोरोगियों की सेवा’ और ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ के लिए प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पांडेय द्वारा ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ और ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ के लिए किए गए कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से आए एबीवीपी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने छात्रसंघ कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहते हुए मिले अनुभवों ने उन्हें नेतृत्व, संगठन और समाज सेवा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का मूल्य सिखाया, जो आज भी उनके जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई साधारण आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ में जुटे ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अधिवेशन में व्यक्त होने वाले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 1949 में एबीवीपी की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश एक नए युग में प्रवेश कर रहा था और राष्ट्रवादी, संस्कारित एवं संगठित छात्र शक्ति की आवश्यकता थी। तब से लेकर अब तक यह संगठन व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News