सरकार को दी चेतावनी: तत्काल कर्मचारियों की मांगें मन नियमितीकरण की योजना घोषित करे सरकार
समान कार्य के लिए समान वेतन इसी महीने से लागू हो
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: सात साल पहले माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने समान काम के लिए समान वेतन व चरणबद्ध नियमित करने के आदेश दिए २०१८ में लेकिन सरकार उच्चतम न्यायालय चली गई एक साल से ज्यादा समय हो गया उच्चतम न्यायालय ने भी वही कहा जो हाई कोर्ट ने कहा फिर भी सरकार अपनी हठधर्मिता दिखा रही इसलिए अबकी बार लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए और इस लड़ाई में आश्वाशन नहीं निर्णय होना चाहिए यह बात आज सोमवार से परेड ग्राउंड में डेरा डाले हड़ताली उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। श्री धस्माना ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को चाहिए कि वो सबसे पहले उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन का शासनादेश जारी करे और साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एक चरणबद्ध योजना की घोषणा जिसमें वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को नियमित किया जाए सरकार तत्काल करे। श्री धस्माना ने कहा कि अगर सरकार अब भी माननीय उच्च न्यायालय व माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करती तो फिर कर्मचारियों को इस सरकार से आर पार की लड़ाई का ऐलान कर देना चाहिए और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को राज्य से विदा करने का संकल्प कर लेना चाहिए।
श्री धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया श्री धामी ने अनेकों बार उपनल कर्मचारियों की मांगें को मानने का आश्वासन सार्वजनिक रूप से दिया किंतु आज तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई और अब पानी सर से ऊपर गुजर रहा ऐसे में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस पार्टी पूर्ण समर्थन देगी और जो भी रणनीति उपनल संगठन तय करेगा कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिला कर कर्मचारियों का साथ देगी।
श्री धस्माना ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों की मांगें पर अमल नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी सरकार आने पर कोर्ट के आदेशों का पालन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रित प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह बिष्ट ने भी उपनल कर्मचारियों को समर्थन व्यक्त किया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
