मुनस्यारी: आज प्रातःकाल सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय नागरिकों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद कर सीमांत क्षेत्र में उनकी ड्यूटी और जीवन की परिस्थितियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा दोनों ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सीएम धामी ने कहा कि सरकार जन जन तक जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाकर उनको अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही उन्हें आश्वास्त किया कि सरकार सरकार के लिए जनता का हित ही सर्वोपरि है।
